- Hindi News
- जितेंद्र बने वेलफेयर एसो. के जिला प्रधान
जितेंद्र बने वेलफेयर एसो. के जिला प्रधान
अलेवा | प्राइवेटस्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को खांडा के भगवान परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र सिंह ढांडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में होशियार सिंह खटकड़ मौजूद हुए। बैठक में सभी स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से एक बार दोबारा से प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र सिंह ढांडा को जिला प्रधान चुना गया। जानकारी देते हुए प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व ब्लाक प्रधान त्रिलोक भारद्वाज ने बताया कि जिला प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बाकि कार्यकारिणी का गठन 28 सितंबर को सफीदों के बीएल स्कूल में होने वाली जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में लिया जाएगा। मौके पर सतपाल जागलान, राजेश चहल, नरेश बराड़, विक्रम कुंडू, वीरेंद्र ढांडा, राजेश कौशिक, दिलबाग अहलावत, सुभाष शर्मा, विनोद पान्नू, कुलदीप दलाल, सत्यवान नेहरा, विनोद नैन सुनील खटकड़ मौजूद रहे।