पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्नेकमैन ने बचाई पूरे परिवार की जान

स्नेकमैन ने बचाई पूरे परिवार की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों. कोबरासांप को काबू करता स्नेकमैन सतीश फफड़ाना।

सफीदों | हरियाणासरकार द्वारा सम्मानित स्नेकमैन सतीश फफड़ाना ने अपनी कला से कस्बे के एक परिवार की जिंदगी बचाई। रविवार को गांव रामपुरा निवासी बिजली कर्मचारी शमशेर सैनी के घर एक कोबरा प्रजाति का सांप देखा गया। विषैले सांप को देखकर मोहल्ले में कोई भी मदद देने को तैयार नही हुआ। इसकी सूचना स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को मिली। सूचना मिलते ही सतीश मौके पर आया और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर स्वयं ही सांप की खोज में लग गया। काफी देर की खोजबीन के बाद इन्वर्टर के पीछे से सांप को देखा तो करीब 25 मिनट के बाद पकड़ा।