पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं : देवेंद्र

जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं : देवेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलबचाओं, कल बचाओं जैसे श्लोगन मात्र बैनरों दीवारों तक ही सिमट कर रह गए हैं। इसके प्रति कोई भी व्यक्ति गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे आज सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में बल्कि शहरों में भी पानी की बर्बादी हो रही है।

ये शब्द सिंघाना युवा मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहे। रविवार को युवा मंडल सिंघाना के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। जल समाप्य संसाधन है। अत: हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि इसको बर्बाद होने से बचाया जाए।

इस अवसर पर सुनील, संदीप, विकास, राकेश, पवन, दीपक, कृष्ण नरेंद्र युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।