- Hindi News
- हत्या के एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरा िफर रिमांड पर
हत्या के एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरा िफर रिमांड पर
सफीदों | डॉ.मनीष गर्ग की दिनदहाड़े हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियोंं को सोमवार को एसडीआरजेएम विशाल की अदालत में पेश किया। जहां से नरेश बूचा को दो दिन के रिमांड पर दूसरे आरोपी दिनेश फरमाना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड के दौरान एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
यहहै मामला
कस्बेके गीता राम अस्पताल के संचालक डॉ. मनीष गर्ग की 8 सितंबर को बाइक पर सवार तीन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शहर को बंद करने के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन पर लोगों ने अनेक आरोप लगाए। सरकार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की सड़कों पर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। लोगों ने दुकानें बंद कर शहर में जाम भी लगाए थे। इसके बाद आरोपी नरेश बूचा उसके साथी दिनेश फरमाना को गिरफ्तार कर लिया गया था।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी : भारतेंद्र
दोदिन के रिमांड पर हत्या के मुख्य आरोपी नरेश बूचा से हत्या में संलिप्त अन्य आरोपियोंं और इस्तेमाल की गई पिस्तौल की पूछताछ की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए कोशिश कर रही है। इस मामले में कुछ और युवकों की तलाश की जा रही है।
-भारतेंद्रकुमार, एसएचओ,सफीदों।