- Hindi News
- नृत्य में प्रेरणा और भाषण में प्रवीन ने पाया पहला स्थान
नृत्य में प्रेरणा और भाषण में प्रवीन ने पाया पहला स्थान
कस्बेके राजकीय पीजी काॅलेज में सोमवार को प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि कलां र| विजेता हरियाणवीं कलाकार महावीर गुड्डू रहे। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य संदीप कंदवाल ने की। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का जलवा बिखेर कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, भाषण नृत्य का प्रदर्शन किया।
कलांनिखारने मेंं मंच जरूरी
महावीरगुड्डू ने कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अहम भूमिका होती है और समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होना बेहद जरूरी है। हर बच्चे में कोई कोई प्रतिभा अवश्य छिपी होती है लेकिन जरूरत है तो उस प्रतिभा को खोजने की है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर अपनी कलां को निखारने के बाद ही आज मैं इस मुकाम पर पंहुचा हूं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। मौके पर कॉलेज स्टाफ मौजूद था।
उचाना. रेलवेरोड पर एसडी स्कूल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर में योग क्रिया सिखाते शिक्षक बलराज श्योकंद।
उचाना | रेलवेरोड पर एसडी स्कूल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग एवं संस्कार शिविर का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले शिविर में योग प्रशिक्षक बलराज श्योकंद ने छात्राओं को योग क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि योग नियमित रूप से करना चाहिए। योग करने से बीमारी नजदीक नहीं आती है। आम तौर पर देखने में आता है कि महिलाएं योग के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं होती हैं। घरों में काम करने के साथ महिलाओं को चाहिए कि वो सुबह, शाम योग के लिए समय निकालें। योग नियमित रूप से करना चाहिए ताकि बीमारी शरीर के नजदीक नहीं सके। योग ऐसी दवा है जो नि:शुल्क मिलती है।