- Hindi News
- सफीदों से आजाद उम्मीदवार जसबीर ने भरा नामांकन
सफीदों से आजाद उम्मीदवार जसबीर ने भरा नामांकन
सफीदों | कांग्रेसपार्टी ने उनके साथ यूज एंड थ्रो की पॉलिसी अपनाकर हलके के साथ धोखा किया है। अब क्षेत्र की जनता को भी कांग्रेस पार्टी के साथ कुछ ऐसा ही करके अपने स्वाभिमान को बनाए रखना है। ये शब्द शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित नामांकन रैली को संबोधित करते हुए जसबीर देशवाल ने कहे। वे इस चुनाव में पंचायती उम्मीदवार के तौर पर मैदान में रहे है।
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से उन्होंने पार्टी की सेवा की, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मेरे इस कड़े परिश्रम का फल विकास विरोधी और लोभी व्यक्तियों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो सरकार बनेगी वो हमारी होगी। जो भी सरकार सता में आएगी हम उसका साथ देकर हलके का विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का उन पर भरोसा जताना साबित कर रहा है कि जनता को किसी पार्टी की मोहर नहीं, बल्कि अपने हितैशी नेता की जरूरत है। क्षेत्र के विकास में रही कमी को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर ही चुनाव मैदान में आया हूं।
सफीदों. नामांकनभरते आजाद उम्मीदवार जसबीर।