पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यपाल सोलंकी ने प्राचीन रामसर तीर्थ का किया दौरा

राज्यपाल सोलंकी ने प्राचीन रामसर तीर्थ का किया दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | राज्यपालकप्तान सिंह सोलंकी ने गुरुवार दोपहर बाद महाभारत कालीन रामसर तीर्थ का दौरा कर यहां श्रृद्धालुओं के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। राज्यपाल यहां इस प्राचीन तीर्थ स्थल का अवलोकन करने के लिए पानीपत से सफीदों आए थे। इससे पहले राज्यपाल ने यहां दुखभंजन मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

राज्यपाल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एरिया 48 कोस की परिधि में आता है। यहां अनेक ऐसे तीर्थ स्थल हैं जो महाभारत काल से जुड़े हैं। इन तीर्थों की महत्ता को स्वीकार करते हुए श्रद्धालु यहां श्रृद्धा के साथ आते हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत कालीन इस तीर्थ स्थल की जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने डीसी विनय सिंह को पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। इस मौके पर एसपी अभिषेक जोरवाल, एसडीएम बलराज जाखड़, तहसीलदार रोशनलाल, बंधु सेवा संघ के प्रधान साधूराम, बिजेंद्र, बृजेश्वर अग्रवाल, राजेन्द्र शास्त्री, उमेश अग्रवाल, हरभजन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन, प्रिंसिपल तेजवीर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तीर्थस्थल पर सुविधाओं को लेकर सौंपा मांग पत्र : इसअवसर पर सफीदों निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ टीसी गर्ग बंधु सेवा संघ के प्रधान साधुराम ने राज्यपाल सोलंकी का तीर्थ स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया। टीसी गर्ग ने इस प्राचीन तीर्थ स्थल को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर राज्यपाल को मांग पात्र सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से तीर्थ के जीर्णोद्धार, प्राचीन कुंड की दशा को सुधारने, यहां साढ़े चार एकड़ जमीन में इस तीर्थ की काया कल्प करने की मांग की।

सफीदों. सफीदोंके रामसर तीर्थ में पूजा अर्चना करते राज्यपाल सोलंकी।

खबरें और भी हैं...