पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट डलवाने को लेकर झगड़े में 3 घायल, 5 नामजद

वोट डलवाने को लेकर झगड़े में 3 घायल, 5 नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | सरपंचका चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन गांव मुआना मेें सरपंच के चुनाव मेंं वोट डलवाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष द्वारा उनके हक में वोट डालने से मना करने के बाद उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ भारतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रामनिवास, महाबीर, रामजुवारी, प्रदीप, रवि अन्य 7-8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल सत्यवान ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले गांव के रामनिवास उर्फ बिल्लू आगामी सरपंच के चुनाव में अपने पक्ष में वोट डलवाने की अपील करने लगा। जिस उसने उसके भाई बबलू ने मना कर दिया। जिससे उनके बीच में कहासुनी हो गई।

लोगों ने उस वक्त तो बीचबचाव कर दिया, लेकिन शुक्रवार को देर सायं फिर से रामनिवास उर्फ बिल्लू उनकी दुकान पर अपने परिवार के दर्जन भर सदस्यों के साथ आया और वोटों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने उनके पक्ष में वोट डालने से मना किया तो उन्होंंने उन पर हमला कर दिया। झगड़े में उसके साथ उसका भाई बबलू चाचा सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।