पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत में हुआ महिला के आरोपों का फैसला

पंचायत में हुआ महिला के आरोपों का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों|गांव सिवानामाल के सरपंच के भतीजे पर मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाने बीपीएल कार्ड बनवाने का झांसा देकर डेढ़ साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाने वाली महिला के परिजनों ने पंचायत में राजीनामा कर लिया। इसकी एक प्रति पुलिस को भी दे दी गई। कथिततौर पर महिला परिवार के लोगों को पंचायत में महिला से आरोपी द्वारा लिए गए पैसे अंगूठियों का एक एक हिसाब किया गया और आरोपी पक्ष ने करीब 80 हजार रुपए पीड़ित पक्ष को दे दिए। इस मामले में एसएचओ भारतेंद्र कुमार ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने एक राजीनामा लिखकर पुलिस को दे दिया है। अब उनके बीच मेंं कोई विवाद नहीं रहा, अगर कोई किसी के द्वारा शिकायत करता है, तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।