पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालासर हनुमान जागरण कल

सालासर हनुमान जागरण कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | जयसालासर क्लब की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरानी अनाज मंडी में 27 सितंबर को तीसरे विशाल श्री सालासर हनुमान जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी क्लब के प्रधान प्रवीन जैन ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उम्मीदवार वंदना शर्मा शिरकत करेंगी। विशिष्ट अतिथि प्रवीन लांबा होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नगर पार्षद नरेंद्रपाल उर्फ बंटी करेंगे। उन्होंने बताया कि जागरण में गायिका मोना मेहता फतेहाबाद, सोनी मारवाड़ भिवानी, पवन नारंग भजन की प्रस्तुति देंगे।