पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राइटिंग प्रतियोगिता में आरती अव्वल

राइटिंग प्रतियोगिता में आरती अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | राजकीयकन्या महाविद्यालय सफीदों में सोमवार को राइटिंग बेस्ट आउट वेस्ट प्रतियोगिताएं करवाई गई। महिला विंग की प्रभारी सुष्मना द्वारा करवाए गए इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य रविप्रकाश आर्य रहे। इस अवसर पर कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा। राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकॉम की आरती, द्वितीय स्थान पर आरती रानी तृतीय स्थान पर बीए की सुमित्रा रही। वहीं बेस्ट आउट वेस्ट प्रतियोगिता में बीए की पूजा प्रथम स्थान पर, बीकॉम की नीलम द्वितीय स्थान पर और तृतीय स्थान पर बीए की दीक्षा रही। अंत में सभी अव्वल प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

सफीदों. बनाईगई कृतियों को दिखातीं छात्राएं, साथ में प्राचार्य रविप्रकाश आर्य।