पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

प्रत्याशी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | इनेलोविधायक कलीराम पटवारी को आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में चुनाव आयोग द्वारा नोटिस दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी प्रेमचंद द्वारा दिए गए इस नोटिस में उनसे प्रचार के दौरान अत्यधिक गाड़ियों के इस्तेमाल करने पर जवाब तलबी की गई है। रिटर्निंग अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि उनके पास जसबीर देशवाल द्वारा एक शिकायत भेजी गई थी, कि 19 सितंबर को इनेलो विधायक कलीराम पटवारी ने गांव ऐंचरा सिवानामाल में चुनाव प्रचार के दौरान अनेक गाड़ियों का इस्तेमाल किया। इसकी एक सीडी बनाकर उनके पास भेजी गई है, जिसकी जांच की गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कलीराम पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब उनके द्वारा दिया गया, स्थितियों को देखते हुए जवाब संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने बताया कि कलीराम पटवारी अनुसार जिन गाड़ियों पर आरोप लगे हैं वास्तव में वे गाड़ियां उनकी नहीं हैं। वह गाड़ियां किसी और की थी, जो अचानक ही वहां पंहुची थीं।