पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण

कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | सफीदोंविधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के बारे में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि ईवीएम का प्रशिक्षण देने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को पिल्लूखेड़ा खंड के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल के स्टाफ को ईवीएम का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए 3 मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है, जो विभागों का समूह बनाकर एक साथ ईवीएम का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।