- Hindi News
- बाइक की सांड से टक्कर होने पर दो की मौत, एक गंभीर
बाइक की सांड से टक्कर होने पर दो की मौत, एक गंभीर
बाइककी सांड से टक्कर होने पर दो युवकों की मौत और एक घायल हो गया। तीनों युवक पाथरी गांव से सफीदों अपने घर जा रहे थे। यह हादसा सींक गांव के पास हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
कृष्ण (23), विक्की (18) सोनू (20) मजदूरी का काम करते थे। वो तीनों गांव सिवाहमाल (सफीदों)के वासी हैं। वो किसी काम से पाथरी गए हुए थे। रविवार रात को वो अपने घर सफीदों लौट रहे थे। रास्ते में सींक गांव के पास उनकी बाइक सांड से टकरा गई। इससे तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कृष्ण को पीजीआई खानपुर कलां भेज दिया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कृष्ण की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी कुछ ही महीने की एक लड़की है। वहीं विक्की की गोहाना के एक अस्पताल में मौत हो गई। सोनू भी पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
एक अन्य घटना रिफाइनरी के पास हुई। इसमें कार चालक ने बाइक सवार को साइड मार दी। इससे मुनक वासी अमर सिंह घायल हो गया है। उसके बयान पर पुलिस ने रिफाइनरी टाउनशिप वासी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।