पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफीदों को हक दिलाने आई हूं : वंदना

सफीदों को हक दिलाने आई हूं : वंदना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | यहक्षेत्र विकास से हमेशा अछूृता रहा है। विकास करवाने का उद्देश्य लेकर ही मैंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। अब तक इस क्षेत्र में किसी भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अब सफीदों को उसका हक दिलाने के लिए आई हूं। ये शब्द विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा ने कहे। वे सोमवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सफीदों के युवा मेरे बेटों के समान हैं, जिनके विकास सम्मान के लिए एक मां की तरह ही लोगों के बीच काम करना चाहती हूं। मैं कोई बाहरी नहीं हूं। इसी जिले की वासी हूं और फिर कैथल की जनता रणदीप सुरजेवाला को अपनाकर अपना विकास करवा सकती है, फिर सफीदों की जनता ने तो मुझे बहुत प्यार दिया है। उनके साथ भाजपा के एडवोकेट विजयपाल, सुरेश कौशिक अन्य नेता मौजूद रहे।