अध्यापक संघ के प्रधान बने संदीप
सफीदों | राजकीयसीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में अध्यापकों की खंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सफीदों की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसका गठन जिलाध्यक्ष सतबीर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान संदीप ऐंचरा, उपप्रधान सरला देवी, सचिव निर्मला देवी, कोषाध्यक्ष कश्मीर सैनी सचिव भीम सिंह को चुना गया। सफीदों खंड से सदस्यता के आधार पर कुल 13 डेलिगेट चुने गए हैं। कार्यकारिणी के सदस्य जिले और राज्य अधिवेशन में भाग ले सकेंगे। इस दौरान पूर्व कमेटी के प्रधान महिपाल सैन ने अपने प्रधान पद से त्यागपत्र दे दिया।