पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी ने कबूल किया जुर्म ट्यूबवेल से पिस्तौल बरामद

आरोपी ने कबूल किया जुर्म ट्यूबवेल से पिस्तौल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.मनीष गर्ग की हत्या करने के मामले में दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी गांव बागड़ूखुर्द के जितेंद्र से एक पिस्तौल बरामद की गई। यह पिस्तौल बागड़ू खुर्द के पंचायती जमीन में बने ट्यूबवेल के कमरे से मिली। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने ही डाॅ. मनीष गर्ग की हत्या की थी।

पुलिस आरोपी को बुधवार सफीदों कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले डॉक्टर की हत्या का मुख्य आरोपी नरेश बूचा दिनेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। विदित हो कि 8 सितंबर को गीताराम अस्पताल के संचालक डॉक्टर मनीष गर्ग की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी।

हत्यासे पहले की गई थी रेकी

पुलिसके अनुसार हत्या में शूटर की भूमिका निभाने वाले जितेंद्र ने पूछताछ में बताया है कि डॉक्टर की हत्या करने से पहले रेकी की गई थी। इसके लिए सुरेश अमरजीत को अस्पताल के पास बैठाया गया था। जैसे ही डॉ. मनीष अपने अस्पताल के सामने गाड़ी में आए तो अमरजीत सुरेश (नरेश बूचा के भाई) ने इशारा कर उन्हें सूचना दी थी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि डॉ. मनीष के पास एक मोटरसाइकिल पर उसके साथ नरेश बूचा दिनेश भी था। डॉक्टर पर उसने खुद गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। जो उसके सीने में लगी थी। इस हत्या में उन्होंने 312 बोर की पिस्तौल का प्रयोग किया था, जिसे यूपी से लाया था।

कोर्टमें भी चलाई थी गोली

रिमांडके दौरान जितेंद्र ने माना कि 1 सितंबर को जींद कोर्ट में संदीप मोखरा की हत्या में भी वह शामिल था। आरोपी कोकला ने उसे कहा था कि संदीप को मारना जरूरी है, नहीं तो ये मुझे मार डालेगा। इसलिए संदीप की हत्या की गई थी।