पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी में चरमराई सफाई व्यवस्था से रोष

सब्जी मंडी में चरमराई सफाई व्यवस्था से रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | कस्बेकी सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था इस प्रकार से चरमरा गई है कि क्षेत्रवासी सब्जी मंडी में जाने से गुरेज करने लगे है। जिसको लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

कस्बे के पाला राम, रामफल, फौजा सिंह, राजेन्द्र कुमार, मुकेश जैन पवन कुमार ने बताया कि सफीदों मार्केट कमेटी द्वारा इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते सब्जी मंडी में गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी के सफाई कर्मचारियों के दर्शन तक नहीं हुए हैं। सब्जी मंडी में चारों तरफ गंदगी का आलम है। यहां के सभी नाले-नालियां गंदगी के कारण रुके पड़े हैं। गंदगी में सारा दिन सूअर मुंह मारते हैं। हलकी सी बरसात भारी परेशानी खड़ी कर देती है।

नाले-नालियों में भरी गंदगी के कारण थोड़ी सी ही बारिश में दुकानदारों की दुकानों में पानी भर जाता है। दुकानों में पानी घूसने के कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है। वे कई बार मार्केट कमेटी को सफाई करवाने को कह चुके हैं लेकिन मार्केट कमेटी ने उनकी बात को आज तक भी कोई तवज्जों नहीं दी है। मार्केट कमेटी प्रशासन जान बुुझकर आंखें मूंदे बैठा है।

सब्जी मंडी के दुकानदारों ने प्रशासन मार्केट कमेटी को प्रशासन से अपील की है कि सब्जी मंडी में चरमराई सफाई व्यवस्था के प्रति कड़ा कदम उठाएं जिससे यहां के वासियों को राहत की सांस मिले।

सफीदों. सब्जीमंडी में जमा गंदगी में मुंह मारती गाय।

^सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था पर प्रशासन की पूरी नजर है। समय समय पर सब्जी मंडी में सफाई करवाई जा रही है। फिर भी इस समस्या को अब तुरंत प्रभाव से दूर करवा दिया जाएगा। विरेन्द्रसिंह, मार्केटकमेटी के सचिव सफीदों.