- Hindi News
- सफीदों में सिर्फ हवन के साथ मनाएंगे अग्रवाल जयंती
सफीदों में सिर्फ हवन के साथ मनाएंगे अग्रवाल जयंती
सफीदों | सफीदोंके चिकित्सक डाॅ. मनीष गर्ग की हत्या के विरोध में अग्रवाल सभा सफीदों शहर संस्था इस बार अग्रसेन जयंती को धूमधाम से नहीं मनाएगी। सिर्फ हवन आदि कर जयंती पर्व मनाया जाएगा।
यह निर्णय संस्था की हुई बैठक में लिया गया। संयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि डाॅक्टर मनीष की हत्या एक जघन्य घटना है। इससे समाज के लोगों में रोष है। बैठक में निर्णय लिया है कि 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर समाज के लोग हवन यज्ञ कर सुख शांति की कामना करेंगे।