पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलईडी से लगी आग सामान जला

एलईडी से लगी आग सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों| नगरके सहानपुर रोड पर गुरुवार को एक मकान में एलईडी फटने से आग लग गई। इससे मकान के अंदर रखी हजारों रुपए की नगदी सामान जल गया। हादसे के समय कमरे में बैठकर एलईडी पर कार्टून देख रहा एक बच्चा बाल-बाल बच गया।

मकान मालिक मास्टर ईश्वर दत्त परिवार के सदस्य केशन शर्मा ने बताया कि गुरुवार को लगभग 4 बजे वह छत पर बैठे हुए थे और 5 वर्षीय केशव कमरे में बैठकर काफी समय से एलईडी पर कार्टून देख रहा था। बच्चे ने उन्हें बताया कि एलईडी में से एक दम से आग निकल आई। इससे मकान में रखा सोफा, डबल बेड, एलसीडी, एक लैपटॉप बेड में रखी 80 हजार रुपए की नगदी के साथ-साथ सारे कपड़े जलकर राख हो गए।