पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में नहीं आएगी कोई कमी: देशवाल

विकास में नहीं आएगी कोई कमी: देशवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिल्लूखेड़ा | सफीदोंके विधायक जसबीर देशवाल ने कहा कि मेरा राजनीति में आने का उद्देश्य पैसा कमाना नहीं बल्कि जन सेवा करना है। मैं जन सेवा के लिए ही राजनीति में आया हूं। वे गुरुवार को पिल्लूखेड़ा खंड में अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान विधायक पिल्लूखेड़ा, धड़ौली भड़ताना गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि सफीदों हलके की 36 बिरादरी ने उन्हें विधायक के रूप में चुना है। वे उनका किसी भी कीमत पर कर्ज नहीं चुका सकते। देशवाल ने कहा कि वे पूरे सफीदों हलके में विकास कार्य करवाएंगे। विधायक ने कहा कि प्रदेश के सीएम मनोहरलाल खट्टर एक इमानदार छवि के सीएम हैं। वे हलके के विकास कार्यों को लेकर उनसे मिले हैं। प्रदेश के सीएम ने उन्हें भरोसा दिलवाया है कि वे विकास के मामले में कोई कमी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर चेयरमैन रणबीर, सतपाल शर्मा, रामफल, रोहतास, कृष्ण देशवाल, जगत सिंह, पाला, बलराज, सुभाष, बिरखा, कर्म सिंह, रमेश, वजीर, जयभगवान, बन्नी सिंह, साहब सिंह, सुरेंंद्र, बिजेंद्र कुंडू, सुरेंद्र दहिया, ओमप्रकाश भागखेड़ा मौजूद रहे।

धड़ौली में ग्रामीणों को संबोधित करते सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल।