पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण को बचाना है तो लगाओ पौधे

पर्यावरण को बचाना है तो लगाओ पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | स्वच्छपर्यावरण के लिए बच्चों को जागरूक करना अनिवार्य है। ये शब्द सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागड़ू कलां के संचालक रोहतास चहल ने कहे। वे गुरुवार को स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की बली चढ़ रहे पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को हमेशा प्रयास करना चाहिए, पेड़-पौधे जीवन का आधार है। पृथ्वी पर जीवन को बचाना है तो पेड़ों की अधिकता बढ़ानी होगी और पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण में कमी लानी होगी। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सदस्य के साथ बच्चों ने भाग लिया।

सफीदों. पौधरोपणकरते स्कूल संचालक रोहताश चहल अन्य।