पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर खोलता है उन्नति के द्वार : दलजीत

कंप्यूटर खोलता है उन्नति के द्वार : दलजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों |राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन की ओर से गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक दलजीत वर्मा ने कहा कि आज देश प्रदेश की प्रगति में कंप्यूटर का अहम योगदान है। कंप्यूटर शिक्षा ही युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटर क्षेत्र में अनेक प्रकार के कोर्सेज है। इनमें प्रवेश पाने के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम योग्यता 10 वीं कक्षा निर्धारित की है। जिन्हें कर विद्यार्थी अपना अपने परिवार का भविष्य बना सकते है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर जगत में विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम एनालिस्ट, डाटा बेस, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, हार्डवेयर नेटवर्किंग कोर्स करके अपने भविष्य को तरास सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लड़कियां भी कंप्यूटर के कोर्स कर अपने भविष्य को उज्वल बना सकती हैं।