पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफीदों | पानीपतरोड स्थित करसिंधू के पास रविवार देर शाम

सफीदों | पानीपतरोड स्थित करसिंधू के पास रविवार देर शाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | पानीपतरोड स्थित करसिंधू के पास रविवार देर शाम को एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सफीदों के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन दोनों घायलों को पानीपत के एक निजी अस्पताल ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गांव टोडीखेड़ी निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि वह अपने पति मनफूल वर्मा के साथ पानीपत से अपने गांव जा रही थी। जब वह गांव करसिंधु के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर जा गिरे। वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।