पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोजन बनाना एक कला : जगदीश चंद्र

भोजन बनाना एक कला : जगदीश चंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | राजकीयउच्च विद्यालय सिंघाना में सोमवार को मिड-डे मील निर्माण वितरण जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को दिया जाने वाला मिड-डे मील किस प्रकार से तैयार किया जाता है और बच्चों को किस प्रकार परोसा जाता है की जानकारी बच्चों अभिभावकों को दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के हेडमास्टर जगदीश चंद्र ने की। जगदीश चंद्र ने कहा कि अभिभावकों को स्कूल में दिया जाने वाला बच्चों को मिड-डे मील के प्रति अकसर चिंता लगी रहती है। इसको लेकर सोमवार को बच्चों को मिड-डे मील बनाने के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को स्कूल में बनने वाले भोजन निर्माण वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि भोजन बनाना एक कला है और यह कला जीवन की अहम भूमिका निभाती है।