पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

एसडीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | एसडीएमममता शर्मा ने सफीदों पिल्लूखेड़ा की तहसील और बीडीपीओ कार्यालयों का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने गांव वालों की समस्याएं भी सुनीं। ममता शर्मा ने गांव वासियों को आश्वासन दिया कि उन्हें हर तरह से सरकार और प्रशासन की ओर से मौलिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कोई भी उनका कार्य निर्धारित समय पर कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी कर्मचारी द्वारा परेशान किया जाता है, तो वे लोग नि:संकोच उनको शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उनके पास जो भी कार्य लंबित पड़े हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा करें।