पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजारों में पालिका की निशानदेही के बाद विधायक से मिले दुकानदार

बाजारों में पालिका की निशानदेही के बाद विधायक से मिले दुकानदार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | नगरपालिकाद्वारा बाजारों में की गई निशानदेही और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए 3 दिन के अल्टीमेटम का मामला अब बढ़ गया है। पालिका की इस कार्रवाई को लेकर दुकानदार रेस्ट हाउस में विधायक जसबीर देशवाल से मिले।

विधायक से मिलने वाले व्यापारियों दुकानदारों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों की आड़ लेकर सफीदों पालिका दुकानदारों के साथ नाजायज कर रही है। पालिका के कर्मचारियों ने गलत तरीके से निशानदेही की है। दुकानदारों की बात को सुनकर विधायक जसबीर देशवाल ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि किसी भी दुकानदार के साथ नाजायज नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे इस बारे में अधिकारियों के साथ बातचीत करके समस्या का समाधान निकलवाएंगे। दुकानदारों के साथ मीटिंग के उपरांत विधायक जसबीर देशवाल ने उनके साथ रेलवे रोड का दौरा किया और मौके पर जाकर उनकी समस्या को जाना।

अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए 3 दिन के अल्टीमेटम का मामला

सफीदों. रेस्टहाउस में दुकानदारों से बातचीत करते विधायक जसबीर देशवाल।

खबरें और भी हैं...