पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में मिलजुलकर रविदास जयंती मनाने का लिया फैसला

बैठक में मिलजुलकर रविदास जयंती मनाने का लिया फैसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | विश्वहिंदू परिषद एवं गुरु रविदास सभा सफीदों की संयुक्त बैठक बुधवार को रविदास सभा के प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य वक्ता विहिप रोहतक विभाग के प्रभारी डाॅ. प्रेमचंद जैन रहे। बैठक में मिलजुलकर रविदास जयंती मनाने का फैसला लिया गया।

जैन ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पूरे भारतवर्ष में सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य सरकारों को गांव या खंड स्तर पर सामाजिक समरसता बनाने के लिए सभी के लिए सांझा रूप से एक हुक्का, एक चौपाल, एक कुआं, एक मंदिर की घोषणा निर्माण करे। सरकार द्वारा ऐसे गांव की पंचायत को सम्मानित करे। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि सभी जातियों के लोगों को एकजुट होकर रविदास जयंती, संतों-महात्माओं की जयंती मनानी चाहिए।

बैठक में जगदीश भुक्कल, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, रघुराज, सन्नी रविदासिया, एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा, दिलावर मलिक, सुल्तान खातला, बीरू राम कांगड़ा, राजकुमार ठाकुर, रामकरण कश्यप, अशोक कुमार, सतीश पांचाल मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते विहिप रोहतक विभाग प्रभारी डाॅ. प्रेमचंद जैन।

खबरें और भी हैं...