नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.90 लाख रुपए
एफसीआईमें मुंशी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए का गोलमाल करने के आरोप में पुलिस ने ब्राइट कोचिंग सेंटर संचालक संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गांव सिंघपुरा निवासी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कस्बे के नए बस स्टैंड के पास ब्राइट कोचिंग सेंटर के संचालक संदीप निवासी गांव जाजनवाला ने करीब दो वर्ष पहले उसे एफसीआई मेेंं मुंशी के पद पर लगवाने के लिए 1 लाख 90 हजार रुपए लिए थे, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी संदीप तो उसे नौकरी लगवा पाया और ही उसे दिए गए पैसे लौटाए। इसके बारे में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन संदीप उसे कोई आश्वासन नहीं दे रहा है। उसके साथ धोखा किया जा रहा है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शिकायत पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामला साफ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।