- Hindi News
- उर्जा बचाने बिजली पैदा करने पर प्रदर्शनी
उर्जा बचाने बिजली पैदा करने पर प्रदर्शनी
सरस्वतीसीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने अपने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मॉडल एजुकेशन सोसायटी के प्रधान साधूराम बंधू रहे। बच्चों ने अनेक प्रकार के मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य पर ही केंद्रित रही।
साधूराम बंधू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग विज्ञान का है। प्राचार्य रामभगत शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शन से बच्चों में छिपी प्रतिभा को साफ तौर से देखा जा सकता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारण करने की शक्ति मिलती है।
ब्रेकर पर घूमते रोलर से मिल सकती है बिजली
छात्र मंजीत, सुनील, रोहित अन्य द्वारा बनाया गया मॉडल प्रदर्शनी में चर्चा का विषय बना रहा। मंजीत ने अपने मॉडल में पहली बार ऐसा प्रयोग किया है। जिससे लोगों को जरा से खर्च में ज्यादा बिजली मिल सकती है। उन्होंने अपने मॉडल में सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाए हैं, जो गाड़ी आने से घूमते हैं। घूमते हुए रोलर से ही बिजली बनाई जा सकती है। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के जरिये रोडवेज विभाग का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है कि वे जरा सा खर्च करके लोगों को कम दामों में बिजली मुहैया करवा सकते हैं। इसके साथ सड़क पर लगी लाइटों को भी हमेशा के लिए रोशन रख सकते हैं।
ये रहा परिणाम
प्रतियोगिता को 8 भागों मेें बांटा गया था। सीनियर ग्रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रबंधन में प्रथम स्थान पर स्कूल की छात्रा रितिका, शिवानी, कामना काजल ने प्राप्त किया।
ऊर्जा संरक्षण में स्कूल के विकास, वरुण, दिनेश सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिवहन तकनीक में स्कूल की छात्राएं साक्षी सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूचना प्रसारण तकनीक में स्कूल के छात्र हिमांशू, हितेश, अश्वनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं जूनियर ग्रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रबंधन में प्रथम स्थान पर स्कूल की छात्रा मुस्कान शर्मा, मुस्कान गर्ग, रिया ने प्राप्त किया। उर्जा सरंक्षण में स्कूल की छात्रा मीनाक्षी, एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिवहन तकनीक में स्कूल के छात्रा आर्यन, अक्षय, कमल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूचना प्रसारण तकनीक में स्कूल के छात्र विनीत, वैभव, हरजीत, श्रवण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में जानकारी हासिल करते सोसाईटी के प्रधान साधूराम बंधू अन्य।