पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधार की बिल्डिंग में ही शुरू होगा गर्ल्स काॅलेज का नया सत्र

उधार की बिल्डिंग में ही शुरू होगा गर्ल्स काॅलेज का नया सत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों बोले- काम पूरा नहीं तो होगा जुर्माना

विनोदआर्य | सफीदों

नएसत्र में इस बार भी छात्राएं काॅलेज की नई बिल्डिंग में नहीं पढ़ सकेंगी। निर्माण की धीमी गति के कारण अबकी बार भी स्कूल से उधार ली गई बिल्डिंग में ही नया सत्र शुरू करना पड़ेगा। 95 हजार वर्ग फीट में बनने वाले इस कॅालेज का निर्माण 60 प्रतिशत ही हो पाया है।

बिल्डिंग बना रहे लेबर ठेकेदार मोहर सिंह ने कहा है कि जिस तरह से निर्माण कार्य चल रहा है अप्रैल 2015 तक के निर्धारित समय पर यह कार्य पूरा किए जाने की उम्मीदें कम दिखाई दे रही हैं। बीएंडआर के एक्सईएन जसपाल मेहरा ने कहा है कि समय से काम पूरा होने पर निर्माण कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है। निर्माण कंपनी के मालिक प्रवीन के अनुसार वे समय से काम पूरा कर लेंगे।

राज्यपालने किया था शिलान्यास

पूर्वमुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां लड़कियों के लिए अलग से कॉलेज का भवन बनाने की घोषणा की थी। भवन के निर्माण के लिए 16 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपए की राशि भी स्वीकृत की गई। इस भवन के निर्माण का दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने 18 सितंबर 2013 को इस कॉलेज भवन का नींव पत्थर रखा। अब तक भवन का लगभग 60 प्रतिशत ही निर्माण कार्य पूरा किया गया है। यह भवन निर्माण आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। 16 एकड़ में बनने वाले इस कॉलेज को तीन मंजिला बनाया जाएगा। जिसमें 80/46 के 6 हॉल, 34/25 के 30 कमरे, लगभग 24 टॉयलेट, भवन के मध्य में 110/120 का लॉन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

येहोंगी सुविधाएं

लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जयपाल मेहरा के अनुसार प्रथम चरण में यह भवन तीन मंजिला होगा। इसमें चार सीढ़ियों के साथ-साथ एक रैंप भी बनाया जा रहा है।

भू-तल पर 6 बड़े क्लास रूम, एक लेक्चर हॉल, एक बड़ा हॉल, स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, महिला कॉमन रूम, पांच स्टोर रूम बनाए जा रहे हैं। आधुनिक तरह की एक कैंटीन बनाई जा रही है। प्रथम मंजिल पर 6 क्लास रूम के साथ दो-दो साइंस कंप्यूटर लैब, एक एजुसेट रूम, एक गर्ल्स कॉमन रूम भी बनाया जाएगा। दूसरी मंजिल पर क्लास रूम के साथ-साथ आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

भवन में स्वच्छता के लिए प्रत्येक मंजिल पर पर्याप्त शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। रैंप निर्माण का काम साथ-