24 घंटे सेवा में रहूंगा हाजिर : देशवाल
पिल्लूखेड़ा |24 घंटेमेरे दरवाजे सफीदों हलके की जनता के लिए खुले रहेंगे। हलके को किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। यह बात सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल ने शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा खंड में अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से कही। देशवाल ने शुक्रवार को गांगोली, मोरखी मालसरी खेड़ा गांवों में लोगों की जन-समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा आम जन की सरकार है। भाजपा की सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली है। इस अवसर पर रणबीर देशवाल, कृष्ण सरपंच गांगोली, संतराम, राजबीर कुंडू, जोगेंद्र हाडवा, सत्यवान मोरखी, चांदराम मोरखी, ओमबीर देशवाल, बलराज, संदीप अंटा, विजय मोरखी, ओमप्रकाश भाागखेड़ा अजीत मालसरी खेड़ा मौजूद रहे।
पिल्ल्लूखेडा. ग्रामीणोंको संबोधित करते विधायक जसबीर देशवाल।