- Hindi News
- सरपंच के भतीजे पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के आरोप
सरपंच के भतीजे पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के आरोप
सफीदों | सफीदोंक्षेत्र की महिला ने सरपंच के भतीजे पर मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बीपीएल कार्ड बनवाने का झांसा देकर डेढ़ साल तक जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार इस बारे में सरपंच के पति से बात की गई, तो उसने भी अपनी जुबान बंद रखने की धमकी दी। शुक्रवार को देर शाम महिला गली से जा रही थी तो पोल खुलने के डर से आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया।
यहहै मामला
ग्रामीणमहिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। घर का गुजारा चलाने के लिए वह भी काम करना चाहती थी। इसलिए उसने गांव के युवक से जॉब कार्ड बनवाने की बात कही। उसने लालच देते हुए उसका बीपीएल कार्ड जॉब कार्ड दोनों बनवाने का आश्वासन दिया। वह इस काम के लिए गली में आते जाते टोकने लगा। कई बार उसे जॉब कार्ड दिए बगैर ही कुछ पैसे देते हुए कहता रहा कि उसको मनरेगा में काम करने की जरूरत नहीं है। उसकी चाची सरपंच है, तो फिर किस बात का डर है। वह घर आने जाने लगा, मौका पाकर उसने छेड़छाड़ की। एक दिन वह अकेला देखकर घर घुस गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब वह उसे कोई नशीली दवा देकर अपने परिवार वालों को खिलाने के लिए मजबूर करने लगा, जिसके लिए उसने मना किया तो उसने उस के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है।
अारोपगलत: सरपंच पति
गांवकी सरपंच के पति ने कहा कि ये जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो गलत हैं। यह मामला उनके संज्ञान में है। ग्रामीणों को बुलाकर मामले को सुलझा लिया जाएगा। जो भी युवक द्वारा लिया गया है, उसे महिला को वापस दिलवाया जाएगा।
महिला ने बताया कि आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर उससे कई बार 15 हजार 20-20 हजार रुपए ले गया। उसने बताया कि करीब 6 माह पहले वह लोन पास होने के नाम का झांसा देकर दो सोने की अंगूठियां भी ले गया। जब उससे पैसे जेवरात मांगती हूं, तो वह उसकी पोल खोलकर बदनाम करने की धमकी देता रहा। परेशान होकर उसने सारी बातें अपने परिजनों को बताई तो सरपंच के पति को यह जानकारी दी। सरपंच के पति ने उन्हें जुबान बंद रखने की बात कहकर धमकी दी है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।