- Hindi News
- मानव का पहला कर्तव्य है धर्म का पालन करना : हरिराम
मानव का पहला कर्तव्य है धर्म का पालन करना : हरिराम
समाजसेवीहरिराम भक्त का कहना है कि प्रत्येक मनुष्य को धर्म का पालन करते रहना चाहिए, जो लोग मानव धर्म का पालन नहीं करते हैं वे लोग अमानव के समान हैं। अगर मनुष्य को भगवान की प्राप्ति करनी है तो उसे भगवान की शरण में आना ही पड़ेगा। भगवान से भौतिक वस्तुओं को मांगकर भगवान की ही मांग ले फिर मनुष्य के जीवन में कोई कष्ट नही रहेगा। भक्त और भगवान के बीच कोई ज्यादा फासला नहीं है। वे रविवार को कुरड़ स्थित श्री महायोगी गुरु गोरखनाथ आश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज के इस भौतिक युग में मनुष्य दुख के समय में भगवान को याद करता है और सुख के क्षणों में भगवान के भूल जाता है। सुख और दुख जिंदगी का एक हिस्सा है। हमें भगवान को दोनों ही परिस्थितियों में याद रखना चाहिए।