पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार को गैस सब्सिडी के करा सकते हैं फार्म जमा

रविवार को गैस सब्सिडी के करा सकते हैं फार्म जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | सरकारद्वारा गैस सिलेंडरों पर दी जाने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खातों में भेजने की हिदायत के बाद एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं के फार्म जमा कराने की हिदायत दी गई है। गैस एजेंसियों द्वारा गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी बैंक के माध्यम से मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम मेंं इंडेन गैस कंपनी के अधिकृत सफीदों गैस एजेंसी द्वारा रविवार को अलेवा उप गैस एजेंसी के गैस उपभोक्ताओं के लिए लिंकिंग फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सफीदों गैस एजेंसी के मैनेजर विशाल ने बताया कि बैंक से फार्म नंबर एक पूूूरी करने की हिदायत के बाद उपभोक्ता दिसंबर के आगामी प्रत्येक रविवार को लगातार तीन सप्ताह अपने गैस एजेंसी से संबंधित फार्म अन्य दस्तावेजों समेत अलेवा इंडेन गैस एजेंसी में आकर उनके पास जमा करवा सकते हैं।

अलेवा. गैससिलेंडरों पर बैंक के माध्यम से दी जाने वाली सब्सिडी के लिए अलेवा में फार्म जमा करते सफीदों गैस एजेंसी के मैनेजर विशाल अन्य।