अधूरे विकास कार्य होंगे पूरे: जसबीर
पिल्लूखेड़ा | सफीदोंहलके में जल्दी ही विकास कार्य होंगे। इसके अलावा अधूरे पड़े सभी विकास कार्यों को भी पूरा कराया जाएगा। इस मामले में सफीदों अब पीछे नहीं रहेगा। यह बात क्षेत्र के विधायक जसबीर देशवाल ने रविवार को पिल्लूखेड़ा में अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कही। इसके अलावा वो कालवा भूरायण में भी गए। उन्होंने देशवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार देश प्रदेश में विकास के मामले में सारे रिकार्ड तोड़ देगी। इस अवसर पर रणबीर देशवाल,राजबीर कुंडू कालवा,बिजेंद्र कुंडू भूरायण,संदीप अंटा,विजय मोरखी,ओमप्रकाश भाागखेड़ा मौजूद रहे।