पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच माह से वेतन मिलने पर बिफरे मजदूर, जताया आक्रोश

पांच माह से वेतन मिलने पर बिफरे मजदूर, जताया आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | वनविभाग के मजदूरों ने पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिलने अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को रेंज कार्यालय पर धरना दिया। धरने के दौरान सरकार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता मजदूर यूनियन के प्रधान मांगेराम ने की। इसमें मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष टेकराम शर्मा ने शिरकत की।

टेकराम शर्मा ने बताया कि वन कर्मचारी संघ वन विभाग मजदूर यूनियन के सभी मजदूरों की मांगों को लेकर 8 अगस्त को चंडीगढ़ में वन विभाग के मंत्री कैप्टन अजय यादव से मिले थे। इसमें वन विभाग के सभी मजदूरों को पक्का करने मजदूरों को विभाग की तरफ से औजार देने की मांग की गई। वन विभाग की 2003 की पॉलिसी में जो मजदूर आते हैं, उन्हें 15 दिनों के अंदर-अंदर पक्का करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब तक मजदूरों को पक्का करने उन्हें औजार देने के लिए विभाग के मंत्री द्वारा कोई भी बात सामने नहीं आई है। इस कारण सभी मजदूरों में रोष है।

वन विभाग के सफीदों कार्यालय में 150 मजदूर हैं, जिन्हें 5 महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। मजदूर कृष्ण, अशोक, भीमा, शीला, कमलेश, माया कांता ने बताया कि वे वन विभाग में काफी सालों से मजदूरी का कार्य कर रही हैं, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा आज-तक भी उन्हें पक्का नहीं किया गया है।

कागजी कार्रवाई के कारण वेतन रुका हुआ है। दो-तीन दिनों के अंदर सभी मजदूरों को वेतन दे दिया जाएगा। महंगाई भत्ता मजदूरों को 6 महीने का इकट्ठा दिया जाएगा। -राजेंद्र,वनराजिक अधिकारी

सफीदों. वेतनकी मांग को लेकर धरना देकर रोष प्रकट करते वन विभाग के मजदूर।