- Hindi News
- सफीदों विधानसभा के चुनाव पर नजर रखने के तीन उड़नदस्तों का गठन
सफीदों विधानसभा के चुनाव पर नजर रखने के तीन उड़नदस्तों का गठन
सफीदो | विधानसभाक्षेत्र में चुनाव से जुड़ी सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं। जो विधानसभा क्षेत्र में रैलियों के आयोजन, अधिक मात्रा में शराब, अवैध हथियार, अधिक नकदी साथ लेकर चलने जैसे गतिविधियों पर नजर रखेंगें।
इन्हें अलग-अलग एरिया बांटा गया हैं और आबंटित क्षेत्र में सभी उड़नदस्ते वीडियो सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम इत्यादि के साथ मिलकर काम करेंगे। इनके साथ पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम प्रेमचंद गंगले ने बताया कि गठित किए गए उड़नदस्तों में बिजली विभाग के एक्सईन एमएम गुप्ता को सफीदों शहर, मलिकपुर, आफताबगढ़, धर्मगढ़, निम्राबाद, पाजूकलां, टिटोखेड़ी, डिडवाड़ा, रामपुरा समेत कुल 21 गांव का एरिया दिया गया हैं। फ्लाइंग स्क्वाड आबंटित क्षेत्र में कानून व्यवस्था, आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना पर नजर रखेगा।
इसी प्रकार सिंचाई विभाग के एक्सईन कलम सिंह माहला को सराफाबाद, एंचराकलाखुर्द, सिवानामाल, जयपुर, मुआना, सिंघाना, रजाना, मल्लार समेत 25 गांव दिये गये हैं। मार्केट कमेटी के राजपाल चहल को पिल्लूखेड़ा, भड़ताना, गांगोली, रिटोली, मोहम्मदखेड़ा, ढाठरथ, बेरीखेड़ा, होशियारपुरा समेत 25 गांवों का एरिया दिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई जसबी सबीर सिंह के नेतृत्व में वीडियो सर्विलांस टीम का गठन किया गया हैं। इनके साथ कुलदीप सिंह जेई तथा सुखबीर सिंह एसए को तैनात किया गया है।
कंट्रोलरूम स्थापित
तहसीलपरिसर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01686-262006 हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर फैक्स से भी अपनी सूचना भेजा सकता हैं। ई-मेल के जरिए भी चुनाव से जुड़ी समस्याएं/शिकायतें प्राप्त की जाएंगी।
रैलीस्थल निर्धारित
रिटर्निंगअधिकारी ने बताया कि सफीदों में नई अनाज मंडी असंध रोड, पुरानी अनाजमंडी, रामलीला ग्राउंड नजदीक नागक्षेत्र मंदिर, मोतीराम रामधन पेट्रोल पंप के पास हुडा मैदान जींद रोड तथा शीला खेड़ी स्टेडियम जींद रोड पर रैली अथवा जनसभाएं करने के लिए जगह निश्चित की गई है। इसके साथ-साथ सफीदोंं कस्बे में होर्डिंग बैनर लगाने के लिए जगह निश्चित की गई हैं। खानसर चौक असंध-पानीपत रोड, जींद बाईपास रोड, असंध बाईपास रोड, पुराना बस स्टैंड के पास, हांसी ब्रांच न