पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफीदों में ईवीएम की जानकारी दी

सफीदों में ईवीएम की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों | सफीदोंविधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए गुरुवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 16 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम के बारे में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि यह शिविर 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। 19 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के स्टाफ को ईवीएम का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।