चोरों ने घर से नगदी और जेवर चुराए
सफीदों | पुरानीअनाज मंडी के पीछे कुम्हारान मोहल्ला में एक घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवर नगदी चोरी कर लिया। इसकी सूचना घर के मालिक जगदीश ने सफीदों पुलिस को दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाए
जगदीप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने मकान के नीचे का हिस्से को ताला लगाकर ऊपर अपने कमरे में सो गया था। मंगलवार रात को करीब 2 बजे उसे नीचे कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज को सुनकर जब उसने नीचे आना चाहा तो सीढ़ियों के गेट पर नीचे की तरफ कुंडी लगी पाई। कुंडी लगे होने के कारण उसे बालकनी से नीचे छलांग लगाकर देखा तो पाया, कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। नीचे कमरे का सारा सामान तितर-बीतर पड़ा था।
चोरों ने नीचे कमरे में रखा संदूक तोड़ा हुआ था। दूसरी अलमारियों पर चोटें मारी हुई थी। जगदीप ने बताया कि इस घटना में उसकी करीब डेढ़ किलो चांदी, 10 तोले सोना, 15 हजार की नगदी अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस को मौके पर ताला तोड़ने वाली राड भी पड़ी हुई थी।
सफीदों. कमरेमें चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान।