लूट जानलेवा हमला करने वालों पर केस
गांवमुआना निवासी संदीप से पैसे लूटने जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बुधवार को फोरेंसिक टीम को बुलवाया और मोटरसाइकिल की जांच की गई, इस दौरान मोटरसाइकिल की सीट से गोली का खोल पाया।
यहहै मामला : संदीपने पुलिस को शिकायत की थी कि वह 15 सितंबर की देर शाम मोटरसाइकिल पर अकेला गांव रिटोली से होते हुए गांव मुआना अपने घर पर जा रहा था। जब वह गांव रिटोली से मुआना की ओर जा रहा था तो मोटरसाइकिल पर दो युवकों ने उसका पीछा किया। पहले तो वह समझ नहीं पाया, लेकिन जब उन्होंने गोली दागी तो वह चौंक गया। गोली मोटरसाइकिल की लाइट में लग कर निकल गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने फिर दूसरी गोली दागी तो वह बाइक के टायर में लगी, जिससे बाइक के टायर की हवा निकल गई और खदानों में जा गिरी। हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे।
दोनों युवक उसकी जेब से मोबाइल 25 हजार की नकदी निकाल कर फरार हो गए। इस हमले में संदीप बाल-बाल बच गया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।