- Hindi News
- संसार की सभी चीजें अशाश्वत : उपेंद्र मुनि
संसार की सभी चीजें अशाश्वत : उपेंद्र मुनि
सफीदों | सारेसंसार को मोहित करने वाली यह लक्ष्मी हवा से कांपती हुई दीपक की शिखा के समान नाश होने वाली अशाश्वत है। यह बात जैन स्थानक में पंडित र| शास्त्री उपेंद्र मुनि ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा देखते हुए भी यह मानता है कि यह लक्ष्मी मेरी है, ऐसा सोचना क्या मूर्खता नहीं है। संपत्ति का मिलना तो पुण्य के अधीन है और पुण्य भी कुछ काल तक ही रहता है। जिस समय पुण्य समाप्त हो जाता है उस समय लक्ष्मी एक क्षण भी नहीं ठहरती। इस अवसर पर कैलाश चंद जैन, सुशील जैन, लक्ष्मीनारायण जैन, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, सुमेर जैन, मुकेश जैन मोनू जैन आदि श्रद्धालु मौजूद थे।