जनता ने हमें स्वीकार कर लिया : वंदना
सफीदों | स्वागतमें उमड़े जनसैलाब को देखते हुए ऐसा लगता है कि सफीदों की जनता ने हमें स्वीकार कर लिया है। इसके लिए धन्यवाद करती हूं। ये शब्द सफीदों से भाजपा की प्रत्याशी सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा ने कहे। वे रविवार देर शाम दिल्ली से आते हुए पानीपत मार्ग पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इससे पहले अपेक्षा के बिल्कुल विपरीत उनका कर सिंधू गांव में पहुंचने पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं कहना जनता सब कुछ बयां कर रही है।