- Hindi News
- सरकार की उपेक्षा का शिकार हुआ पिछड़ा वर्ग : सुशील सैनी
सरकार की उपेक्षा का शिकार हुआ पिछड़ा वर्ग : सुशील सैनी
सफीदों | पिछड़ेवर्ग की तरफ किसी भी सरकार ने कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। इससे यह वर्ग सिर्फ सरकारों के लिए वोट बैंक के सिवाए कोई महत्व नहीं रखता। यह बात गांव रत्ताखेड़ा के सरपंच सैनी महासभा के प्रदेश महासचिव सुशील सैनी ने कही। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग पिछड़ने के पीछे राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार है। प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या पिछड़ा वर्ग की है। सबसे ज्यादा हिस्सेदारी होने के बावजूद उनको उनके हिस्से की भागीदारी नहीं मिल पा रही है। अभी तक केवल 10 फीसदी आरक्षण ही दिया जाता रहा है, जो कि इस वर्ग के साथ धोखा है।