पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक में बताया स्वच्छता का महत्व

डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक में बताया स्वच्छता का महत्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों |कस्बे केमहाराजा अग्रसेन चौक पर रविवार को पानीपत स्थित डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता विषय पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर लोगों को संदेश दिया। नाटक का मुख्य उद‌्देश्य समाज में फैले प्रदूषण से लोगों को मुक्ति दिलाना और स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण करना रहा। स्कूल प्रधानाचार्या अर्चना जैन ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को ईश्वर का दूसरा रूप मानते थे। स्वच्छ समाज के निर्माण में उनके स्कूल के विद्यार्थी सदैव अग्रणी रहते है। लोगों ने स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जहां पर स्वच्छता होगी वहीं पर उन्नत वातावरण प्रदान हो सकता है। इस कारण हमारे समाज देश में हर जगह स्वच्छता बेहद जरूरी है।