पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, लोगों को मिली राहत

पालिका प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, लोगों को मिली राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफीदों. सड़कपर रखे सामान को हटाते हुए पालिका के कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | सफीदों

नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से रास्ते सकरे हो चुके थे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के रेलवे रोड, घोड़ापुली रोड से दुकानदारों का सामान उठाया। एसडीएम ममता शर्मा के आदेशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने वाले इस दस्ते का नेतृत्व पालिका सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने किया।

सड़कहो गई थी तंग

दुकानदारोंके अतिक्रमण से सड़कों की चौड़ाई बहुत कम हो चुकी थी। जिससे वाहनों पैदल राहगीरों को भी आने-जाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। कस्बे को जाम की स्थिति से निजात दिलवाने में प्रशासन बिल्कुल नाकाम साबित हो रहा था। शहर में विशेष रूप से रेलवे रोड, शहर का मेन बाजार, गुरुद्वारा गली, गांधी मार्ग आदि मार्गों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था। इस कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। शहर की उक्त समस्या को समाप्त करने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया।

कार्रवाईमें हुई देरी

कस्बेके वीरेंद्र, रविंद्र कुमार, रामबीर, राजू, महेंद्र कश्यप, रामू आदि ने कहा कि पालिका द्वारा की गई कार्रवाई निरंतर होनी चाहिए। ताकि सड़क पर जाम की स्थिति बने। दुकानदार अपनी मर्जी से सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से दुकानदारों पर लगाम लगाई जा सकती है। इसके लिए प्रशासन को मुस्तैद रहना पड़ेगा।

सख्तीसे निपटेंगे

^अतिक्रमणजैसी समस्याओं से सख्ती से निपटा जाएगा। जो भी दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण कर रहा है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानदार है जो ऐसी स्थिति को बनाने के जिम्मेदार है, उनको चिह्नित किया जा रहा है। -श्यामसुंदर शर्मा, नगरपालिका सचिव