दंपती पर हमला करने वाला व्यक्ति पकड़ा
सफीदों | खेड़ाखेमावतीगांव में दंपती पर हमला करने के आरोपी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव खेड़ाखेमावती की रहने वाली निशा ने 15 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 सितंबर को शाम के समय उसके जेठ कृष्ण ने पहले तो लड़ाई-झगड़ा कर उसके पति रोहताश को घायल कर दिया। जब वह अपने पति को छुड़ाने के लिए गई तो उसको भी दीवार में दे मारा। कृष्ण ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने निशा की शिकायत पर कृष्ण पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।