150 बच्चों के दांतों की जांच, देखभाल के दिए टिप्स
सफीदों | कस्बे की अंटा काॅलोनी में स्थित किड्जी स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा स्कूल के करीब 150 बच्चों के दांतों की जांच की गई। शिविर में कुछ बच्चों को जांच के आधार पर उचित परामर्श इलाज के लिए सलाह दी गई। डॉ. ज्योति ने बच्चों को दांतों की देखभाल रखने के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दांतों की सफाई और उन्हें रोग मुक्त रखना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। हमें प्रतिदिन खाना खाने के बाद सुबह और शाम दो बार दांतों की सफाई करनी चाहिए। दांतों की उचित सफाई के लिए ब्रुश करने के तरीके को ध्यान रखते हुए दांतों की सफाई करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल संचालिका प्रियंका देशवाल स्कूल स्टाफ भी विशेष रूप से मौजूद रहा।
किड्जी स्कूल में बच्चों के दांतों की जांच करती डॉ. ज्योति।