- Hindi News
- रिटायर लाइनमैन मिला बेहोश, ~30 हजार गायब
रिटायर लाइनमैन मिला बेहोश, ~30 हजार गायब
सफीदों | पानीपतके गांव निंबरी निवासी रघबीर बुधवार दोपहर बाद कस्बे के एचडीएफसी बैंक के सामने संदिग्ध हालात में पड़े हुए मिले। रघबीर का मोबाइल फोन बजता देख आसपास के दुकानदारों ने उसकी हालत की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। अभी रघबीर बोलने के काबिल नहीं है।
हरियाणा बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने यह मामला लूट का बताया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों ने रघबीर को नशीला पदार्थ सुंघाकर लगभग 30 हजार रुपए लूट लिए हैं। रिटायर लाइनमैन रघबीर बुधवार को गांव निंबरी से कर्मचारी यूनियन की बैठक में आज शामिल होने के लिए आए हुए थे। उन्होंने आज क्षेत्र के पीएनबी बैंक से 30 हजार रुपए की राशि निकाली थी। जो कि उसकी बैंक की पास बुक में भी अंकित है। अब रघबीर के पास वो पैसे मौजूद नहीं है। इससे साफ पता चलता है कि किसी ने रघबीर के पैसे लूटने के लिए ही नशीले पदार्थ से उसे बेहोश कर दिया और पैसे लेकर फरार हो गया।
हरियाणा बिजली पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने कहा- हुई है लूट