- Hindi News
- हरियाणा बिजली पेंशनर्स ने मांगों पर किया विमर्श
हरियाणा बिजली पेंशनर्स ने मांगों पर किया विमर्श
हरियाणाबिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सफीदों ईकाई की मासिक बैठक 33 केवी पावर हाउस में राजेंद्र वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स की मांगों एवं उच्च कार्यालयों में रुके हुए लंबित कार्यों के बारे में चर्चा की गई। डीएस भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा 2006 से पहले पेंशनरों फैमिली पेंशनर्स को 50 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने का वादा कर्मचारियों के साथ धोखा किया है, क्योंकि सरकार ने अभी तक इस बारे में नोटिफिकेशन नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि 2006 से स्केल फिक्स करके एरियर की मांग की गई थी। जबकि सरकार द्वारा फरवरी 2015 से ही यह सुविधा देने की बात कह कर उनका 109 माह का एरियर की चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पर सरकार दोबारा से विचार कर संशोधित करें, ताकि हजारों कर्मचारियों को उनका हक मिल सके। इस अवसर पर अमरनाथ शर्मा, जिले सिंह, सीआर रोहिला , जयपाल ईश्वर लांबा भी मौजूद रहे।
पेंशनर्स को 50 फीसद बढ़ाने का किया था वादा:डीएस